वायरल

Viral Pics: सज-धजकर शादी के लिए दूल्हे की तरह तैयार हुआ कुत्ता, इलेक्ट्रिक टॉय कार से बारात लेकर पहुंचा

सोशल मीडिया पर चौंकाने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें रीति-रिवाज के साथ इंसान की नहीं बल्कि कुत्ते की शादी कराई जा रही है और दूल्हे की तरह सज-धजकर कुत्ता इलेक्ट्रिक टॉय कार से अपनी बारात लेकर पहुंचता है.

Viral Pics: सज-धजकर शादी के लिए दूल्हे की तरह तैयार हुआ कुत्ता, इलेक्ट्रिक टॉय कार से बारात लेकर पहुंचा
सज-धजकर दूल्हा बना कुत्ता (Photo Credits: Instagram)

Viral Pics: भारतीय शादियों (Indian Wedding) में लोग रीति-रिवाजों का पालन करते हुए विवाह के बंधन में बंधते हैं. दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) के साथ-साथ उनके परिवार वाले शादी को यादगार बनाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर चौंकाने वाली तस्वीरें वायरल (Viral Pics) हो रही हैं, जिसमें रीति-रिवाज के साथ इंसान की नहीं बल्कि कुत्ते (Dog) की शादी कराई जा रही है और दूल्हे की तरह सज-धजकर कुत्ता इलेक्ट्रिक टॉय कार से अपनी बारात लेकर पहुंचता है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है- आश्चर्यजनक रूप से, शादी एक नियिमत भारतीय शादी की तरह खान-पान और डेकोरेशन के साथ आयोजित की गई थी. दुल्हन के रूप में फीमेल डॉग लाल दुपट्टे में सजी संवरी नजर आई, जबकि शादी के लिए दूल्हा इलेक्ट्रिक टॉर कार में पहुंचा.

देखें तस्वीर-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ghantaa (@ghantaa)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).