देश

VIDEO: आगे निकलने की होड़ में मुंह के बल गिरे बिहार के DGP, दौड़ में IPS अफसरों की हौसला अफजाई करने पहुंचे थे सिंघल

बिहार के डीजीपी एसके सिंघल 50 मीटर की दौड़ में मुंह के बल गिर गए. इस दौरान डीजीपी को थोड़ी चोट भी लगी और मौके पर ही उपचार किया गया. उनके गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

VIDEO: आगे निकलने की होड़ में मुंह के बल गिरे बिहार के DGP, दौड़ में IPS अफसरों की हौसला अफजाई करने पहुंचे थे सिंघल
(Photo : Twitter)

Bihar, 6 मार्च: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) एसके सिंघल (SK Singhal) 50 मीटर की दौड़ में मुंह के बल गिर गए. ग्राउंड में पीछे चल रहे आईपीएस (IPS) अफसरों ने उन्हें उठाया.  इस दौरान डीजीपी को थोड़ी चोट भी लगी और मौके पर ही उपचार किया गया. इसके बाद वह बीच कार्यक्रम से निकल गए. घटना 26 फरवरी की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है. डीजीपी के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है. 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता (Race) में सिर्फ आईपीएस अफसरों को दौड़ना था. डीजीपी हौसला अफजाई के लिए दौड़ में शामिल हुए थे.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2022 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).