Viral Video: ब्रिज पर चलते-चलते गायब हो जाती हैं गाड़ियां, देखिए इंजानियरिंग का शानदार नमूना
वीडियो देखकर आपको पहली बार में ऐसा लगेगा कि सड़क के दोनों ओर से आ रही गाड़ियां पानी में गायब हो रही हैं और फिर अचानक वो दूसरी तरफ दिखाई देने लगती हैं. 25 मीटर लंबे इस पुल के नीचे से प्रतिदिन 28,000 वाहन गुजर सकते हैं.
Veluwemeer Aqueduct Water Bridge: हमें कई बार इंजानियरिंग के ऐसे नमूने देखने को मिल जाते हैं, जिन पर आंखें यकीन ही नहीं कर पातीं. कुछ ऐसी ही एक जगह है Netherlands में भी, जिसका वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है. Netherlands के अनोखे पुल Veluwemeer Aqueduct का वीडियो एक बार फिर से सूर्खियां बटोर रहा है. पुल बनने के 20 साल बाद भी लोग इसके वीडियो को नकली मानते हैं.
इस वीडियो को ट्विटर पर एलविन फू नाम के एक यूज़र ने शेयर किया है, जिसे 9.5 मिलियन लोग देख चुके हैं. वीडियो को देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा है क्योंकि सड़क पर चलते-चलते गाड़ियां पानी में गायब हो रही हैं.
The ‘reverse bridge’ design in the Netherlands is engineering excellence pic.twitter.com/dZmpvWn1BR
— Vala Afshar (@ValaAfshar) December 29, 2022
वीडियो देखकर आपको पहली बार में ऐसा लगेगा कि सड़क के दोनों ओर से आ रही गाड़ियां पानी में गायब हो रही हैं और फिर अचानक वो दूसरी तरफ दिखाई देने लगती हैं. 25 मीटर लंबे इस पुल के नीचे से प्रतिदिन 28,000 वाहन गुजर सकते हैं.
नीदरलैंड की वेलुवेमेयर झील पर बना यह पुल फ्लेवोलैंड और उत्तरी हॉलैंड के प्रांतों को जोड़ता है. एक्वाडक्ट लगभग 5 किलोमीटर (3 मील) लंबा है, जो इसे नीदरलैंड का सबसे लंबा पुल बनाता है. पांच साल के निर्माण के बाद, 2002 में एक्वाडक्ट पुल पूरा हो गया था. एक्वाडक्ट मछली पकड़ने और मनोरंजक नौका विहार के लिए एक लोकप्रिय स्थान है साथ ही पुल के पास एक मरीना भी है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

