वायरल

बार मैनेजर के डेस्क दराज में कुंडली मारकर बैठा था अजगर, देखते ही उड़े शख्स के होश (See Pic & Video)

सोशल मीडिया पर कालीन अजगर की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो बार मैनेजर के डेस्क दराज के भीतर कुंडली मारकर बैठा हुआ नजर आ रहा है. सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर्स 24/7 इस तस्वीर को फेसबुक पर शेयर किया है.

बार मैनेजर के डेस्क दराज में कुंडली मारकर बैठा था अजगर, देखते ही उड़े शख्स के होश (See Pic & Video)
डेस्क दराज में बैठा अजगर (Photo Credits: Facebook)

Viral Video and Pic: इस धरती पर सांपों (Snakes) की अलग-अलग और घातक प्रजातियां पाई जाती हैं, जो इंसानों के साथ-साथ अन्य कई जीवों के लिए भी खतरनाक होते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर कालीन अजगर (Carpet Python) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो बार मैनेजर के डेस्क दराज के भीतर कुंडली मारकर बैठा हुआ नजर आ रहा है. सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर्स 24/7 इस तस्वीर को फेसबुक पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- स्नेक इन बार मैनेजर्स डेस्क ड्रॉअर. बताया जा रहा है कि काम खत्म करने के बाद जब शख्स ने अपना ड्रॉअर खोला तो उसके होश उड़ गए. आनन-फानन में इसकी सूचना स्नेक कैचर्स को दी गई, जिसके बाद उसे रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया गया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें तस्वीर-

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2023 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).