वायरल

लोगों ने हवा में उठाई बाइक और उस पर चढ़कर डांस करता दिखा युवक, बार-बार देखा जा रहा है यह Viral Video

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग डांस सुर्खियां बटोर रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक बाइक को हवा में उछालते हैं, जबकि उसके ऊपर चढ़कर एक युवक डांस करता हुआ नजर आ रहा है.

लोगों ने हवा में उठाई बाइक और उस पर चढ़कर डांस करता दिखा युवक, बार-बार देखा जा रहा है यह Viral Video
बाइक को हवा में उछालकर डांस (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: शादी-ब्याह, पार्टी या किसी खास इवेंट पर म्यूजिक ऑन होते ही लोगों के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. आपने अब तक सोशल मीडिया (Social Media) पर मुर्गा डांस, मोर डांस और नागिन डांस के कई वीडियो (Dance Video) देखे होंगे, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग डांस सुर्खियां बटोर रहा है. वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक बाइक (Bike) को हवा में उछालते हैं, जबकि उसके ऊपर चढ़कर एक युवक डांस करता हुआ नजर आ रहा है.

भले ही ये सभी मजे के लिए इस तरह का डांस कर रहे हैं, लेकिन बाइक गिरने से उनके साथ कोई हादसा भी हो सकता था. वीडियो को भावराज पटेल ने इंस्टाग्राम पर babari_sound_king नाम के अकाउंट से शेयर किया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- शादी में गाड़ी चोरी नहीं होनी चाहिए, जबकि अन्य यूजर ने लिखा है- लगता है शादी में बाइक डिमांड की थी. यह भी पढ़ें: Desi Girl Hot Dance: देसी गर्ल ने 'बिजली गिरी' गाने पर किया जबरदस्त बेली डांस, अपने मूव्स से लगाई आग

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhavanraj Patel (@babari_sound_king)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).