वायरल

OMG! महिला ने अपना पेट कटवाकर घटाया वजन, स्लिम होने के बाद कॉन्फिडेंस आया वापस

लॉरेन एक मेकअप आर्टिस्ट हैं. उन्होंने अपना वजन घटाने के लिए अपने पेट का 80 फीसदी हिस्सा ही कटवा कर अलग करवा दिया, जिससे उनका पेट काफी छोटा और स्लिम हो गया.

OMG! महिला ने अपना पेट कटवाकर घटाया वजन, स्लिम होने के बाद कॉन्फिडेंस आया वापस
Image Credit Source: Instagram/Laurenssleevejourneyx

एक महिला ने खुद को पतला करने के लिए ऐसा अजीबोगरीब तरीका अपनाया है, जिसकी वजह से उसकी चर्चा अब दुनियाभर में होने लगी है. उसने वजन घटाने के लिए अपना पेट ही कटवा डाला. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेन लिनफोर्ड इंग्लैंड के हार्टफोर्डशायर की रहने वाली है. लॉरेन एक मेकअप आर्टिस्ट हैं. उन्होंने अपना वजन घटाने के लिए अपने पेट का 80 फीसदी हिस्सा ही कटवा कर अलग करवा दिया, जिससे उनका पेट काफी छोटा और स्लिम हो गया.

जब उनका पेट छोटा हो गया तो वो उसी हिसाब से खाना खाने लगीं यानी कम खाने लगीं और ऐसा करके उन्होंने करीब 35 किलो वजन कम कर लिया. लॉरेन पहले के मुकाबले अब तीन चौथाई ही खा पाती हैं.

तुर्की में गैस्ट्रिक स्लीव सर्जरी कराने के बाद शुरुआत में उन्हें लिक्विड डाइट लेनी पड़ी, हालांकि अब वह ठोस चीजें भी खा लेती हैं. पतला होने के बाद लॉरेन का कॉन्फिडेंस वापस आ गया है और वो बेहद खुश हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).