Boy Cuts Amit Shah's kite: गजब! पड़ोसी लड़के ने काट दी अमित शाह की पतंग, खुशी में उछलकर लगा चिल्लाने, हंसने लगे गृह मंत्री, देखें वायरल वीडियो
एक लड़के ने अमित शाह की पतंग काट दी और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा. कटी पतंग देखकर अमित शाह ने जबरदस्त रिएक्शन दिया. खुद ही देखें वीडियो...
Viral Video: मकर संक्रांति पर एक लड़के ने देश के गृह मंत्री अमित शाह की ही पतंग काट दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. लड़का खुशी से उछल पड़ा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़का और अमित शाह अपनी पतंग को आसमान में ऊंचा उड़ा रहे है. वह पूरी एकाग्रता और जोश के साथ पतंगबाजी का आनंद ले रहे होते है. तभी अचानक, उनकी पतंग एक दूसरे से टकरा जाती है और अमित शाह की पतंग का धागा कट जाता है. हवा में लहराती हुए पतंग धीरे-धीरे नीचे गिर जाती है.
देश के गृहमंत्री की पतंग काटकर लड़के की खुसी का ठिकाना नहीं रहता है. वह अपनी जीत के बाद जोर से हंसता है और आनंद में कूदता है. अमित शाह भी लड़के की खुशी देखकर हंसने लगते हैं. यह वीडियो देखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन यह इस बात की याद दिलाता है कि मकर संक्रांति का असली आनंद उम्र, पद या किसी अन्य सामाजिक भेद पर निर्भर नहीं करता है.
वीडियो में देखें केसे कटी अमित शाह की पतंग-
The happiness on his face - When he cut the kite of someone who's kite nobody can cutpic.twitter.com/yJDTWq8Yz5
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) January 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2024 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

