Mere Ghar Ram Aaye Hain Song By Muslim Singer: मुस्लिम गायक इलियास ने राम मंदिर उद्घाटन के लिए गाया ‘मेरे घर राम आए हैं’ गाना (Watch Video)
सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम गायक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इलियाज नाम का मुस्लिम गायक राम मंदिर उद्घाटन के लिए मेरे घर राम आए हैं गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. इलियाज की आवाज और उनके गायन को सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं.
Mere Ghar Ram Aaye Hain Song By Muslim Singer: अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर है. मंदिर उद्घाटन से पहले पूरी अयोध्या नगरी राममय हो गई है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले रामजन्मभूमि मंदिर (Ram Janmbhumi Mandir) में आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग गुरुवार से शुरु हो गई है. भगवान श्रीराम के दर्शन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह नजर आ रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम गायक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इलियाज (Iliyaz) नाम का मुस्लिम गायक राम मंदिर उद्घाटन के लिए 'मेरे घर राम आए हैं' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं.
इलियाज की आवाज और उनके गायन को सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं. इस वीडियो को @manishindiatv नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इलियाज गिटार बजाते हुए 'मेरे घर राम आए हैं' गाना गा रहे हैं. यह भी पढ़ें: Ram Mandir Song In Delhi Metro: राम मंदिर जब बन जाएगा सोच नजारा क्या होगा? दिल्ली मेट्रो में भजन गाने वाले 'भक्त' का वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
“Mere Ghar #Ram Aaye Hain”- Soulful voice of #Ladakh. Iliyaz from #Leh singing a song for #RamMandirInauguration. #RamMandirAyodhya #RamMandir #JaiShriRam 🇮🇳
(Vid reordered in Chandigarh) pic.twitter.com/hLQOmGaH1C
— Manish Prasad (@manishindiatv) December 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2023 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

