देश

VIDEO: भारत जोड़ो यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे, राहुल गांधी ने Flying Kiss से दिया जवाब, वीडियो वायरल

राहुल गांधी ने उन्हें अपने पास बुलाया लेकिन जब लोग नहीं आए तो राहुल गांधी उन्हें फ्लाइंग किस देते नजर आए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

VIDEO: भारत जोड़ो यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे, राहुल गांधी ने Flying Kiss से दिया जवाब, वीडियो वायरल
(Photo Credit : Twitter)

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है. दरअसल जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुजर रही थी तो इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने मोदी-मोदी के नारे (Modi-Modi Slogans in Bharat Jodo Yatra) लगाने शुरू कर दिए. यह देखकर राहुल गांधी ने उन्हें अपने पास बुलाया लेकिन जब लोग नहीं आए तो राहुल गांधी उन्हें फ्लाइंग किस देते नजर आए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वीडियो में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ भी पीछे गाड़ी से चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, यात्रा में काफी लोगों की भीड़ दिख रही है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2022 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).