रेलवे ट्रैक पर हीरोपंती दिखाना पड़ा शख्स को भारी, रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से टकराया सिर और फिर... (Watch Viral Video)
वायरल हो रहे वीडियो में पहले तो शख्स रेलवे ट्रैक पर हीरोपंती दिखाता है, जब सामने से ट्रेन आती है तो हॉर्न बजाने के बाद वो पटरी से हटता है, लेकिन उसी दौरान रील्स बनाने के चक्कर में उसका सिर तेज रफ्तार ट्रेन से टकरा जाता है और एक पल में वो जमीन पर गिर पड़ता है.
Stunt Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हीरो बनने के लिए लोग न सिर्फ रील्स (Reels) बनाते हैं, बल्कि वायरल होने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आते हैं. इंटरनेट पर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) के ढेरों वीडियो देखने को मिल जाते हैं, लेकिन कई बार लोगों को इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ जाती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पहले तो शख्स रेलवे ट्रैक पर हीरोपंती दिखाता है, लेकिन जब सामने से ट्रेन आती है तो हॉर्न बजाने के बाद वो पटरी से हटता है. हालांकि उसी दौरान रील्स बनाने के चक्कर में उसका सिर तेज रफ्तार ट्रेन से टकरा जाता है और एक पल में वो जमीन पर गिर पड़ता है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन शख्स पर रील्स बनाने की ऐसी धुन सवार है कि वो अपनी जान तक की बाजी लगाने को तैयार नजर आ रहे हैं. रेलवे ट्रैक पर सामने से ट्रेन आते देख दो लोग नीचे आ जाते हैं, जबकि तीसरा शख्स ट्रेन के बेहद करीब आने के बाद ट्रैक से उतरता है. इसके बाद वो ट्रेन के बेहद करीब होकर अपनी वीडियो बनवाता है, लेकिन तभी उसका सिर ट्रेन से टकरा जाता है और वो जमीन पर धराशायी हो जाता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: मालगाड़ी के छत पर सवार होकर दो युवकों ने किया स्टंट, अंदाज देखकर लोगों के छूटे पसीने
देखें वीडियो-
Khatam..Tata..Bye Bye😂😂 pic.twitter.com/WOVve4xXCI
— Tactical Buddy (@TacticalBuddy) July 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

