Viral Video: हाथ छोड़कर गैर-जिम्मेदाराना तरीके से स्कूटी चलाता दिखा शख्स, मुंबई पुलिस ने वीडियो शेयर कर कही ये बात
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हाथ छोड़कर स्कूटर चलाता हुआ नजर आ रहा है. शख्स बड़े ही आराम से स्कूटर पर बैठा हुआ है, स्कूटर को बिना पकड़े ही चला रहा है.
Viral Video: कहते हैं सावधानी हटी दुर्घटना घटी, इसलिए अक्सर लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) का पालन करने की अपील की जाती है, बावजूद इसके कई लोग ट्रैफिक नियमों को ताक रखकर लापरवाही से गाड़ी चलाने से बाज नहीं आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. दरअसल, मुंबई पुलिस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स हाथ छोड़कर स्कूटर (Scooter) चलाता हुआ नजर आ रहा है. शख्स बड़े ही आराम से स्कूटर पर बैठा हुआ है, स्कूटर को बिना पकड़े ही चला रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- हवा में रहना पसंद है? सावधान! इस गैर-जिम्मेदारी से भगवान न करे किसो इससे कहीं अधिक ऊंची जगह मिल सके. यह भी पढ़ें: Mumbai Police Action Against E-Cigarettes: ई-सिगरेट खिलाफ मुंबई पुलिस का 'बुलडोजर' एक्शन, 320 पान की दुकाने ध्वस्त, कई गिरफ्तार
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2023 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

