Viral Video: न्यूजीलैंड के चिड़ियाघर में राइनो के बाडे में घुसकर नहाता दिखा शख्स, हुआ गिरफ्तार, देखें वीडियो
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड चिड़ियाघर में घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दिखाया गया है कि एक व्यक्ति गैंडों और मृगों के बाड़े में स्थित तालाब में उतरकर आराम से नहाने लगा. पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.
Viral Video: न्यूजीलैंड (New Zealand) के एक चिड़ियाघर (Zoo) से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को राइनो के बाड़े में घुसकर पानी में स्नान करते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि उसकी इस हरकत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. ऑकलैंड चिड़ियाघर (Auckland Zoo) में घटी इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दिखाया गया है कि एक व्यक्ति गैंडों (Rhinos) और मृगों (Nyalas) के बाड़े में स्थित तालाब में उतरकर आराम से नहाने लगा. शख्स को नहाते देख चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाला और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. चिड़ियाघर के निदेशक केविन ब्यूले की मानें तो इस घटना में जानवरों या चिड़ियाघर के आगंतुकों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.
देखें वीडियो-
NEW 🚨 Man arrested after bathing in rhino pen at New Zealand zoo
READ: https://t.co/B2a5MbdF2H pic.twitter.com/GbSkHgsV78
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) April 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

