वायरल

Uber: ‘मैं दोस्ती करना चाहता हूं’ उबर कैब ड्राइवर ने राइड के बाद महिला के वॉट्सऐप पर नंबर पर भेजे अनुचित संदेश, कंपनी ने किया रिएक्ट

यात्रा के बाद कथित तौर पर उबर कैब ड्राइवर ने महिला यात्री के वॉट्सऐप नंबर पर कथित तौर पर अनुचित संदेश भेजे, जिसके स्क्रीनशॉट को महिला ने एक्स पर शेयर किया है.

Uber: ‘मैं दोस्ती करना चाहता हूं’ उबर कैब ड्राइवर ने राइड के बाद महिला के वॉट्सऐप पर नंबर पर भेजे अनुचित संदेश, कंपनी ने किया रिएक्ट
Uber (Photo Credit: Twitter)

एक महिला ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर एक परेशान करने वाली स्थिति के बारे में बताया, जहां उसे यात्रा के बाद एक उबर ड्राइवर (Uber Driver) से उसके व्हाट्सएप नंबर (WhatsApp Number) पर अनुचित संदेश (Inappropriate Messages) मिले. उसने उबर ड्राइवर के साथ अपनी बातचीत के स्क्रीनशॉट भी अटैच किया है. ड्राइवर ने उसे हिंदी में लिखा- मैं दोस्ती करना चाहता हूं आपसे. महिला ने आगे कहा कि वह घटना के बाद बहुत डर गई थी कि उस व्यक्ति के पास उसके स्थान की जानकारी भी पहुंच गई थी. इस वायरल पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया, जिसके बाद उबर ने मामले की जांच शुरु कर दी और ऐसा करने वाले ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘आप बहुत सेक्सी हो, दोस्ती करोगे?’ दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक व्यक्ति ने रूसी व्लॉगर को किया परेशान

देखें पोस्ट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2023 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).