Viral Pic: पेड़ पर अद्भुत अंदाज में आराम फरमाता दिखा तेंदुआ, मनमोहक तस्वीर हुई वायरल
पेड़ पर आराम फरमाते तेंदुए की एक दुर्लभ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक तेंदुआ पेड़ की ऊंची डाली पर लेटकर बेसुध सो रहा है. तेंदुए को देखकर लग रहा है कि वो काफी थका हुआ है.
Leopard Viral Pic: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जानवरों से जुड़े मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर दिन बन जाता है. कई बार जानवरों से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें भी देखने को मिलती हैं, जिनकी कल्पना नहीं की जा सकती है. इसी कड़ी में पेड़ पर आराम फरमाते तेंदुए (Leopard) की एक दुर्लभ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक तेंदुआ पेड़ की ऊंची डाली पर लेटकर बेसुध सो रहा है. तेंदुए को देखकर लग रहा है कि वो काफी थका हुआ है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि उसके चारों पंजे पेड़ से लटके हैं और अपने सिर को पेड़ की टहनी पर टिका रखा है. इस तस्वीर को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन लिखा है- अपने आप को खुद के लिए साबित करो, दूसरों के सामने नहीं.
देखें तस्वीर-
Prove yourself to yourself, not to others. pic.twitter.com/ZXAeDFVB6I
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) December 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2022 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

