Fatehpur Viral Video: मछली पकड़ने गया था और जिंदा सांप खा गया; जेल से छूटे फतेहपुर के डकैत गंगा प्रसाद का वीडियो वायरल
यूपी के फतेहपुर में एक बुजुर्ग द्वारा जिंदा सांप को खाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि सांप खाने वाला व्यक्ति डकैत गंगा प्रसाद उर्फ फौजी है, जो कि शंकर केवट गैंग का सक्रिय सदस्य रह चुका है.
Fatehpur Viral Video: यूपी के फतेहपुर में एक बुजुर्ग द्वारा जिंदा सांप को खाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि सांप खाने वाला व्यक्ति डकैत गंगा प्रसाद उर्फ फौजी है, जो कि शंकर केवट गैंग का सक्रिय सदस्य रह चुका है. किशनपुर थाना क्षेत्र के कालका का डेरा में पांच दिन पहले वह यमुना किनारे मछली पकड़ने गया था. इसी दौरान नाव के नीचे एक जहरीला सांप आ गया. गंगा प्रसाद ने उसे पकड़ लिया और पानी से धोकर उसे जिंदा चबाने लगा. किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. डकैत गंगा प्रसाद का दावा है कि वह अपने सिर से दर्जनभर नारियल तोड़ सकता है. इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को अपनी खोपड़ी से लड़ाकर उसकी जान ले सकता है. बता दें, गंगा प्रसाद केवट पर फतेहपुर और बांदा में कई मुकदमे दर्ज हैं. एक मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी. फिलहाल, वह सजा काटकर अब अपने घर लौट चुका है.
जेल से छूटे डकैत गंगा प्रसाद का वीडियो वायरल
फतेहपुर - जेल से छूटे डकैत गंगा प्रसाद का वीडियो वायरल
➡वीडियो ने डकैत जिंदा सांप को खाता दिखाई दिया
➡शंकर केवट गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है गंगा
➡किशनपुर थाना क्षेत्र के कालका का डेरा का मामला#Fatehpur | #ViralVideo | #BreakingNews | #LatestUpdates | #BharatSamachar pic.twitter.com/LOhvatoxrL
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

