OMG! 'दुनिया की सबसे हॉट वकील' ने ढाई करोड़ रुपये से कराई प्लास्टिक सर्जरी, अब रिन्यू नहीं हो रहा ड्राइविंग लाइसेंस
‘दुनिया की सबसे हॉट वकील’ डेनिस ने बताया कि वह प्लास्टिक सर्जरी के जरिये अपना लुक बदलने पर तीन लाख डॉलर यानी करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च कर चुकी हैं.
कभी-कभी इस प्लास्टिक सर्जरी के चक्कर में कुछ लोगों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है. ऐसी ही एक मामला चर्चा में है. ब्राजील में एक महिला ने करोड़ों रुपये खर्च कर प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी. उसका चेहरा इतना बदल गया कि अब उसका ड्राइविंग लाइसेंस ही रिन्यू नहीं हो रहा है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, डेनिस रोका (Denise Rocha) पहले एक वकील थीं. उनके ग्लैमर को देखते हुए लोगों ने उन्हें ‘दुनिया की सबसे हॉट वकील’ बताया था. डेनिस ने बताया कि वह प्लास्टिक सर्जरी के जरिये अपना लुक बदलने पर तीन लाख डॉलर यानी करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च कर चुकी हैं.
डेनिस ने बताया कि वह अपने ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू करवाने के लिए गई हुईं थीं, जहां अधिकारियों ने एक अलग ही सवाल खड़ा कर दिया. उनका कहना था कि लाइसेंस में जो चेहरा है, वो डेनिस के मौजूदा चेहरे से बिल्कुल भी मैच नहीं कर रहा, इसलिए लाइसेंस रिन्यू नहीं हो सकता.
I spent over $300k on plastic surgery - and now people can't tell it's me in my driver's license photo! - Daily Mail https://t.co/ixsFHnfbGA
— Plastic Surgeon News (@PlasticSurgNews) November 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2023 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

