VIDEO: सड़क पर कीचड़ में बैठकर महिला विधायक ने किया स्नान, जानें गंदे पानी में नहाने की वजह
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दीपिका पांडेय सिंह अचानक पानी से भरी हुई सड़क के बीच में बैठ जाती हैं. सड़क का गंदा पानी लौटे से अपने ऊपर डालने लगती हैं.
झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-133 की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह (Congress MLA Deepika Pandey Singh) गोड्डा में जल सत्याग्रह पर बैठ गई हैं. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दीपिका पांडेय सिंह अचानक पानी से भरी हुई सड़क के बीच में बैठ जाती हैं. सड़क का गंदा पानी लौटे से अपने ऊपर डालने लगती हैं. दीपिका पांडे गोड्डा जिले के महगामा से विधायक हैं. यहां से सांसद निशिकांत दुबे हैं.
दीपिका पांडेय ने कहा कि जब तक सड़क को पूरी तरह से ठीक नहीं कराया जाता तब तक वो पानी के अंदर से नहीं निकलेंगी. मई माह में सड़क का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था लेकिन अब तक इस पर काम शुरू नहीं हुआ है. कांग्रेस विधायक ने सीएम हेमंत सोरन से अपील की कि वो जल्द ही इस समस्या को सुलझाएं.
झारखंड की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह अपने क्षेत्र से गुज़रने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 133 की बदहाली के ख़िलाफ़ सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं और जलजमाव के बीच सांकेतिक स्नान किया...#Jharkhand #Congress pic.twitter.com/b9okaHJI7Q
— NDTV India (@ndtvindia) September 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

