India ने Women's Asian Champions Trophy Ranchi 2023 का खिताब जीतकर रचा इतिहास, जापान को 4-0 से रौंदा, देखें VIDEO
भारत ने जापान को 4-0 से रौंदकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का खिताब जीत लिया है. झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 में भारत व जापान के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला हुआ.
Women's Asian Champions Trophy Ranchi 2023: भारत ने जापान को 4-0 से रौंदकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का खिताब जीत लिया है. झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 में भारत व जापान के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला हुआ. रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में भारत ने जापान को 4-0 से हरा दिया.
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन फाइनल मुकाबला देखने हॉकी स्टेडियम पहुंचे और महिला हॉकी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. आपको बता दें कि स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपये और प्रत्येक सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी.
🚨 India wins the Women's Asian Champions Trophy Ranchi 2023, beats defending champion Japan by 4-0. pic.twitter.com/ihmHskCHEj
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) November 6, 2023
भारत ने दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना विजयरथ जारी रखते हुए झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची-2023 का फाइनल मुकाबला जीतकर दूसरी बार इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2023 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

