वायरल

ट्रैफिक जाम में फंसी बस तो ड्राइवर करने लगा लंच, अपने समय का किया सही इस्तेमाल (Watch Viral Video)

बेंगलुरु से ट्रैफिक जाम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बस ट्रैफिक में जैसे ही फंसती है, वैसे ही उसका ड्राइवर समय का सदुपयोग करते हुए बस में ही लंच करने लगता है.

ट्रैफिक जाम में फंसी बस तो ड्राइवर करने लगा लंच, अपने समय का किया सही इस्तेमाल (Watch Viral Video)
बस में लंच करता ड्राइवर (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सड़कों पर ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) होने के चलते कई बार लोग अपनी मंजिल तक समय पर नहीं पहुंच पाते हैं. अक्सर लोगों को ट्रैफिक जाम में घंटों तक फंसकर परेशान होते देखा जाता है. इस बीच बेंगलुरु (Bengaluru) से ट्रैफिक जाम का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बस ट्रैफिक में जैसे ही फंसती है, वैसे ही उसका ड्राइवर (Driver) समय का सदुपयोग करते हुए बस में ही लंच (Lunch) करने लगता है. ट्रैफिक जाम के दौरान बस में खाना खाते ड्राइवर को देख अधिकांश लोगों का यही कहना है कि उसने समय का सही तरह से सदुपयोग किया है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर saichandshabarish नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).