वायरल

लड़की का घाघरा पहनकर डांस कर रहा था लड़का, फिर हुआ कुछ ऐसा कि भरी महफिल में हुआ शर्म से पानी-पानी (Watch Viral Video)

एक लड़के का मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का लड़कियों का घाघरा पहनकर धमाकेदार अंदाज में डांस करता है, लेकिन तभी अचानक से घाघरे पर उसकी पकड़ ढीली हो जाती है और डांस के दौरान घाघरा नीचे गिर जाता है, जिससे वो भरी महफिल में शर्म से पानी-पानी हो जाता है.

लड़की का घाघरा पहनकर डांस कर रहा था लड़का, फिर हुआ कुछ ऐसा कि भरी महफिल में हुआ शर्म से पानी-पानी (Watch Viral Video)
लड़कियों की स्कर्ट पहनकर डांस करता लड़का (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई तरह के मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी तो होती ही है, लेकिन उसके साथ ही हंसी भी छूट जाती है. इसी कड़ी में एक लड़के का मजेदार वीडियो (Funny Video) तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का लड़कियों का घाघरा (Girls Skirt)  पहनकर धमाकेदार अंदाज में डांस करता है. घर की छत पर कार्यक्रम में लड़कियों का घाघरा पहनकर लड़का हरियाणवी गाने पर अपनी कमरिया मटकाता है, लेकिन तभी अचानक से घाघरे पर उसकी पकड़ ढीली हो जाती है और डांस के दौरान घाघरा नीचे गिर जाता है, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. लोगों को हंसते देख लड़का शर्म से पानी-पानी हो जाता है और फौरन घाघरा पहनकर वहां से भाग जाता है.

इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर ठहाके लगा रहे हैं. इसके साथ ही लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- भाई का तो 52 गज का दामन ही खुल गया नाचेंगे कैसे, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- बेचारी की इज्जत चली गई. यह भी पढ़ें: Couple Dance Video: गोद भराई में कपल ने किया जबरदस्त डांस, अपने मूव्स से जीता लोगों का दिल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DESI BEAT (@desibeatcafe)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2023 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).