Book Returned After 81 Years: 81 साल बाद लाइब्रेरी को लौटाई किताब, 8 दशक में पढ़ें सिर्फ 17 पेज, जानें शख्स ने क्यों किया ऐसा
ये किताब 30 मार्च 1942 को इशू की गई थी. यानी यह किताब 81 साल बाद लौटाई गई. लाइब्रेरी ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी.
अमेरिका: वाशिंगटन के एबरडीन में हाल में जब एक शख्स लाइब्रेरी की किताब लौटाने के लिए आया तो वहां का स्टाफ हैरान ही रह गया. दरअसल ये किताब 30 मार्च 1942 को इशू की गई थी. यानी यह किताब 81 साल बाद लौटाई गई. लाइब्रेरी ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी. चार्ल्स नॉरडॉफ और जेम्स नॉर्मन हॉल की किताब "द बाउंटी ट्रिलॉजी" 81 साल बाद एबरडीन टिम्बरलैंड लाइब्रेरी में वापस आ गई है.
लाइब्रेरी के अधिकारियों ने हिसाब लगाया की कि किताब की लेट फीस कितनी होगी तो रविवार और छुट्टियों को छोड़कर, प्रति दिन 2 सेंट के 1942 के रेट के हिसाब से ये $484 (लगभग 40 हजार रुपये) बनता है. हालांकि, लाइब्रेरी ने COVID-19 महामारी के दौरान लेट फीस को पूरी तरह खत्म कर दिया था. दरअसल लाइब्रेरी की ये किताब किसी को पुराने सामान में पड़ी मिली थी.
लाइब्रेरी ने मजेदार अंदाज में कहा "इस कहानी से क्या शिक्षा मिलती है? यदि आपके पास कोई इशू कराई किताब धूल खा रही है तो उसे लाइब्रेरी में वापस कर दें. "हम इसे तोहफा समझकर लेंगे और फाइन नहीं मांगेंगे.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2023 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

