Bihar: जहानाबाद के मखदुमपुर बाजार में ट्रक के गुजरते ही धड़ाम से गिरा तीन मंजिला मकान, देखें VIDEO
बिहार के जहानाबाद जिल के मखदुमपुर बाजार में तीन मंजिला मकान धड़ाम से गिर पड़ा. इस घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक के गुजरते ही मकान पलक झपकते भर में भरभरा कर सड़क पर गिर गया. मकान गिरने से वहां अफरातफरी मच गई और एनएच 83 जाम हो गया. बहरहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं.
बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर बाजार में देखते ही देखते धराशायी हुआ तीन मंजिला मकान, इलाके में मची अफरातफरी-
देखते देखते क्या हो गया! एक ट्रक गुजरा और तीन मंजिला इमारत सड़क पर छितरा गया. जहानाबाद के मखदुमपुर बाज़ार में मकान तेज आवाज के साथ धराशाई हो गया. मकान गिरने से एनएच 83 जाम हो गया. किसी की हताहत होने की खबर नहीं. लोगों ने सांसे थाम रखी थी गिरने के बाद अफरा तफरी मची. रिपोर्ट राजन pic.twitter.com/x1wliSxXJu
— Prakash Kumar (@kumarprakash4u) May 26, 2021
देखें वीडियो-
बिहार: जहानाबाद जिले के मखदुमपुर बाजार में बस स्टैंड के निकट एक तीन मंजिला मकान अचानक गिर पड़ा। मकान बाजार के व्यवसायी आशुतोष कुमार उर्फ चीकू का था। मकान में गृह स्वामी की ही रेडीमेड कपड़े की दुकान थी।#Bihar pic.twitter.com/C01JFDUK0B
— Hindustan (@Live_Hindustan) May 26, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2021 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

