Hyderabad Accident Video: फोन पर बात करते हुए सड़क पार कर रहे शख्स को कार ने टक्कर मारी, सामने आया हादसे का खौफनाक वीडियो
हैदराबाद से रोड एक्सीडेंट का एक खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति फोन पर बात करते हुए सड़क पार कर रहा है. इसी दौरान उसे एक कार ने टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद वह कार के बोनट पर गिर पड़ता है और मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है.
Hyderabad Accident Video: हैदराबाद से रोड एक्सीडेंट का एक खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति फोन पर बात करते हुए सड़क पार कर रहा है. इसी दौरान उसे एक कार ने टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद वह कार के बोनट पर गिर पड़ता है और मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है. वहीं, कार चालक पहले अपनी कार को साइड में लगाता है फिर अचानक फरार हो जाता है. यह हादसा हैदराबाद-वारंगल हाईवे पर अन्नोजीगुडा के पास हुआ है. इस हादसे को देखने के बाद यह मालूम होता है कि सेल फोन पर बात करते हुए सड़क पार करना खतरनाक होता है. आपकी सुरक्षा आपके हाथ में है. सड़क पर चलते समय लापरवाह न बनें और जोखिम न लें.
फोन पर बात करते हुए सड़क पार कर रहे शख्स को कार ने टक्कर मारी
Car strikes and kills man crossing road near Annojiguda, Medchal district, on Hyderabad-Warangal road in early hours on Monday.
He was reportedly engrossed in a phone conversation. pic.twitter.com/UYxmCq6SFG
— Deccan Chronicle (@DeccanChronicle) July 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2024 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

