त्योहार

Chandra Grahan 2022: भारत के इन राज्यों में नजर आया साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, देखें इस खगोलीय घटना की तस्वीरें

आज यानी 8 नवंबर 2022 को साल के आखिरी चंद्र ग्रहण की अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिली. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण रहा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है. भारत में चंद्र ग्रहण शाम 5.32 बजे से शुरु होकर शाम 6.18 बजे तक नजर आया. देश के विभिन्न हिस्सों से चंद्र ग्रहण की तस्वीरें सामने आई हैं.

Chandra Grahan 2022: भारत के इन राज्यों में नजर आया साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, देखें इस खगोलीय घटना की तस्वीरें
चंद्र ग्रहण 2022 (Photo Credits: ANI)

Chandra Grahan 2022:  आज यानी 8 नवंबर 2022 को साल के आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) की अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिली.  यह पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) रहा, जिसे ब्लड मून (Blood Moon) भी कहा जाता है. भारत में चंद्र ग्रहण शाम 5.32 बजे से शुरु होकर शाम 6.18 बजे तक नजर आया. यह खगोलीय घटना देश के विभिन्न हिस्सों में नज़र आई. हालांकि ज्यादातर हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण का नजारा ही देखने को मिला, जबकि कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी जैसे पूर्वी क्षेत्रों में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा गया. आपको बता दें कि ब्लड मून के रूप में पहचाना जाने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है, जब पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया में चला जाता है और पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा पहली फिल्टर की गई रोशनी प्राप्त करता है. इस चरण में चंद्रमा लाल-तांबे में बदल जाता है. आइए एक नजर डालते हैं देश के विभिन्न हिस्सों में नजर आए साल के आखिरी चंद्र ग्रहण की तस्वीरों पर…

असम के गुवाहाटी से चंद्र ग्रहण की तस्वीर

बिहार के पटना में दिखा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दिखा चंद्र ग्रहण

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2022 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).