देश

Leopard in Court: गाजियाबाद की कोर्ट में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, देखें VIDEO

अदालत में घुसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया. तेंदुए के हमले में कई लोग घायल हुए हैं.

Leopard in Court: गाजियाबाद की कोर्ट में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, देखें VIDEO
Leopard in Court (Photo Credits: Twitter)

गाजियाबाद कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ वहां घुस आया। तेंदुए ने कोर्ट के अंदर मौजूद कई लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. दुए को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है.

गाजियाबाद के ADM विपिन कुमार ने बताया कि 4 बजे के करीब सूचना मिली की अदालत के परिसर में तेंदुआ आ गया है, कुछ लोग घायल हुए. संबंधित टीमों को तत्काल बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. यहां की वन विभाग के पास पर्याप्त उपकरण नहीं थे वे मेरठ टीम से मंगाया गया, जिसके बाद रेस्क्यू किया गया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).