Queen Elizabeth II Funeral: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन का किया दौरा, महारानी को दी श्रद्धांजलि- Video
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपनी और भारत के लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की. महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद पार्थिव देह वेस्टमिंस्टर हॉल में रखी है तथा उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा.
Queen Elizabeth II Funeral: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने तथा भारत सरकार की ओर से संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए शनिवार शाम को लंदन पहुंचीं. लंदन पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपनी और भारत के लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की.
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को स्कॉटलैंड में बाल्मोरल कैसल आवास में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनकी पार्थिव देह वेस्टमिंस्टर हॉल में रखी है तथा उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा.
Video:
#WATCH राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपनी और भारत के लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की।
(सोर्स: रॉयटर्स) pic.twitter.com/jbOy3WA2Ow
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2022 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

