Agnipath Scheme Protest: प्रदर्शनकारियों ने उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर किया हमला, जमकर की तोड़फोड़
बिहार में लगातार दूसरे दिन अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारियों ने उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर हमला किया.
बिहार: बेतिया में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर हमला किया. रेणु देवी के बेटे ने बताया, "बेतिया में हमारे आवास पर हमला हुआ था. हमें बहुत नुकसान हुआ. वह (रेणु देवी) पटना में हैं."
पश्चिम चंपारण के बेतिया रेलवे स्टेशन पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है. छात्रों ने यहां अग्निपथ योजना के विरोध में तोड़फोड़ की है. इस दौरान रेलवे स्टेशन पर एसडीएम, एसडीपीओ सहित भारी संख्या में मौजूद पुलिस मूकदर्शन बनी रही. छात्रों के विरोध के चलते कुछ देर के लिए रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात बन गए थे.
बिहार : उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर हमला, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया -
◆'गाड़ी पर BJP का झंडा देखकर तोड़फोड़ की शुरू' pic.twitter.com/DEHjs3XQWC
— News24 (@news24tvchannel) June 17, 2022
#WATCH बिहार: प्रदर्शनकारियों ने बेतिया में अग्निपथ योजना के विरोध में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर हमला किया।
रेणु देवी के बेटे ने ANI को बताया, "बेतिया में हमारे आवास पर हमला हुआ था। हमें बहुत नुकसान हुआ। वह (रेणु देवी) पटना में हैं।" pic.twitter.com/sMMV2IKHHb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2022 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

