देश

Viral Video: बेंगलुरु के केआर पुरम रेलवे स्टेशन पर फिसलकर पटरियों पर गिरा शख्स, RPF कर्मियों की सतर्कता से बची जान

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेंगलुरु के आरके पुरम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने से कुछ ही मिनट पहले एक शख्स फिसलकर पटरियों पर गिर गया. हालांकि स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों की सतर्कता के चलते शख्स की जान बाल-बाल बच गई.

Viral Video: बेंगलुरु के केआर पुरम रेलवे स्टेशन पर फिसलकर पटरियों पर गिरा शख्स, RPF कर्मियों की सतर्कता से बची जान
आरपीएफ जवानों ने बचाई शख्स की जान (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: रेलवे ट्रैक (Railway Track) पार करना या चलती ट्रेन (Train) में चढ़ने और उतरने की कोशिश करना जानलेवा साबित हो सकता है, बावजूद इसके लोग रेलवे ट्रैक पार करने या चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने से बाज नहीं आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बेंगलुरु (Benguluru) के आरके पुरम रेलवे स्टेशन (RK Puram Railway Station) पर ट्रेन आने से कुछ ही मिनट पहले एक शख्स फिसलकर पटरियों पर गिर गया. हालांकि स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों (RPF Personnel) की सतर्कता के चलते शख्स की जान बाल-बाल बच गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि पटरी पर गिरते ही आरपीएफ के जवान दौड़कर उसके पास पहुंचते हैं और उसे बचा लेते हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2022 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).