देश

VIDEO: आगामी लोकसभा चुनाव में BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह का कटेगा टिकट? मीडिया के सवाल पर भड़के, जानें क्या कहा

महिला पहलवानों से छेड़खानी और यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह इन दिनों विवादों में हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि आगामी लोकसभा के चुनाव में इस बार बृजभूषण शरण सिंह को नहीं दिया जायेगा. मीडिया के सवाल पर बीजेपी सांसद ने भड़क गए और पूछा कि कौन मेरा टिकट काटेगा नाम बताओं.

VIDEO: आगामी लोकसभा चुनाव में BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह का कटेगा टिकट?  मीडिया के सवाल पर भड़के, जानें क्या कहा
WFI चीफ बृजभूषण शरण (Photo Credits Twitter)

महिला पहलवानों से छेड़खानी और यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह इन दिनों विवादों में हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि आगामी लोकसभा के चुनाव में इस बार बृजभूषण शरण सिंह को नहीं दिया जायेगा. उनके टिकट काटने को लेकर मीडिया ने जब बृजभूषण शरण सिंह से सवाल किया तो वे भड़क गए. उन्होंने पत्रकार से ही पूछ लिया कि कौन मेरा टिकट काट रहा है? नाम बताओ, कटवा सकते हो तो कटवा लेना.

दरअसल बृजभूषण सिंह पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने पद पर रहते हुए कई महिला पहलवानों और कोच के साथ यौन उत्पीड़न और छेड़खानी की. इन्हीं आरोपों के तहत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और जांच चल रही है. जांच में दिल्ली पुलिस ने भी कई आरोपों की पुष्टि की है और कहा है कि जब बृजभूषण सिंह का मन होता तब वह महिला पहलवानों के साथ बदसलूकी करते थे.

Video

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2023 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).