VIDEO: गजबे है बिहार! पहले पुल फिर ट्रेन का इंजन और अब टावर ही उखाड़ ले गए चोर, पटना पुलिस भी हैरान
बिहार (Bihar) में चोर आजकल नये नये कारनामों को अंजाम दे रहे हैं. पहले पूरा का पूरा लोहे का पुल चोरी हो गया, इसके बाद ट्रेन का इंजन ही गायब कर दिया गया. अब पटना में चोरों ने मोबाइल टावर पर ही हाथ साफ कर दिया.
बिहार (Bihar) में चोर आजकल नये नये कारनामों को अंजाम दे रहे हैं. पहले पूरा का पूरा लोहे का पुल चोरी हो गया, इसके बाद ट्रेन का इंजन ही गायब कर दिया गया. अब पटना में चोरों ने मोबाइल टावर पर ही हाथ साफ कर दिया.
मामला पटना के गर्दनीबाग थाने के यारपुर राजपुताना इलाके का है. यहां एक मोबाइल टावर घर की छत पर लगाया गया था और कंपनी के कर्मी बन कर आये चोर उसे उखाड़ ले गए. मोबाइल टावर की कीमत करीब 19 लाख बताई जा रही है. मोबाइल टावर कर्मी ने अज्ञात के खिलाफ में मामला दर्ज करा दिया है.
पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले करीब 25 लोग आए और अपने आप को कंपनी का कर्मी बताया. उन लोगों के पास औजार व गैस कटर था. उन लोगों ने पूरे टावर को खोल लिया और उसे पिकअप वैन पर ले गए, हालांकि इस घटना की जानकारी कंपनी को भी नहीं थी.
गजबे है बिहार।
चोर पहले ब्रिज काट ले गया फिर रेलवे का इंजन धीरे धीरे खाली कर दिया अब पटना में एक पूरा मोबाइल टावर ही चोरी कर ले गया।
जिसके जमीन पर टावर लगा था उसने जब चोर से पूछा भाई आप कौन तो चोर ने जवाब दिया टावर कंपनी का कर्मचारी,और सब समान ट्रक पर लादकर निकल लिया।#Bihar pic.twitter.com/Vhhic1rJX6
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) November 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2022 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

