Video: कार चालक ने फुटपाथ पर जा रहीं 5 महिलाओं को कुचला, 1 की मौत- चार घायल; CCTV में कैद हुई घटना
कर्नाटक के मेंगलुरु में एक कार चालाक ने फुटपाथ पर जा रहीं महिलाओं पर कार चढ़ा दी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. जबकि चार महिलाएं घायल हो गईं. घटना बुधवार शाम 4 बजे मेंगलुरु के लेडीहिल इलाके के पास हुई.
कर्नाटक के मेंगलुरु में एक कार चालाक ने फुटपाथ पर जा रहीं महिलाओं पर कार चढ़ा दी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. जबकि चार महिलाएं घायल हो गईं. घटना बुधवार शाम 4 बजे मेंगलुरु के लेडीहिल इलाके के पास हुई. बताया जा रहा है कि महिलाएं मेंगलुरु सिटी कॉरपोरेशन स्विमिंग पूल के पास फुटपाथ पर जा रही थीं. तभी एक कार सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद कार चालक वहां से फरार हो गया. मृतक महिला की पहचान 23 साल की रुपाश्री के तौर पर हुई है. चार घायलों में तीन नाबालिग हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी कमलेश ने महिलाओं को टक्कर मारने के बाद अपनी कार एक कार शो रूम के सामने खड़ी कर दी और घर भाग गया.
VIDEO | A woman died and four others were left injured after a speeding car drove onto the footpath and hit pedestrians near Mannagudda junction in Karnataka's Mangaluru earlier today.
(Disclaimer: Disturbing visuals, viewer discretion is advised.)
(Source: Third Party) pic.twitter.com/DegX9AudNE
— Press Trust of India (@PTI_News) October 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

