Kedarnath Yatra 2022 Suspended: अमरनाथ के बाद अब केदारनाथ यात्रा स्थगित, भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला
किसी अप्रिय घटना की आशंका के बीच तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और सोनप्रयाग में भारी बारिश के मद्देनज़र केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है.
Kedarnath Yatra Suspended Due To Heavy Rains, उत्तराखंड: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई त्रासदी के बीच जहां 16 श्रद्धालुओं की मौत हो गई वहीं कई लोग अबी भी लापता है. वहीं इस बीच मौसम के बदलाव को देखते हुए केदारनाथ यात्रा भी स्थगित कर दी है.
किसी अप्रिय घटना की आशंका के बीच तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और सोनप्रयाग में भारी बारिश के मद्देनज़र केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है. रुद्रप्रयाग ज़िला प्रशासन ने यह जानकारी दी है. बारिश के चलते केदारनाथ हाइवे पर भी सफर करना मुश्किल हो रहा है. मॉनसून शुरू होते ही प्रतिदिन यात्रियों की संख्या में भी कमी आ रही है. इससे पहले तेज बरसात के कारण रास्तों में पत्थर गिर रहे हैं, ऐसे में हाईवे पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है.
उत्तराखंड| किसी अप्रिय घटना की आशंका के बीच तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और सोनप्रयाग में भारी बारिश के मद्देनज़र केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है: रुद्रप्रयाग ज़िला प्रशासन
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2022 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

