देश

Russia-Ukraine War: रोमानिया से 219 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंचा पहला विमान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया स्वागत

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों में 219 लोगों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से एयर इंडिया का पहला विमान आज करीब आठ बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा. मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सभी भारतीय नागरिकों को वतन वापसी पर स्वागत किया.

Russia-Ukraine War: रोमानिया से 219 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंचा पहला विमान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया स्वागत
रोमानिया से पहला विमान मुंबई पहुंचा (Photo Credits ANI)

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों में 219 लोगों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर एयर इंडिया का पहला विमान शनिवार शाम करीब आठ बजे मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पहुंचा. मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister Piyush Goyal) ने सभी भारतीय नागरिकों को वतन वापसी पर स्वागत (Welcomes) किया. केंद्रीय मंत्री गोयल भारतीय नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि यही भारत की ताकत है. बता दें कि विमान को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने से पहले पीएम मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति से बातचीत में वहां फंसे छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत की गहरी चिंता व्यक्त की. साथ ही उन्होंने भारतीय नागरिकों को तेजी से सुरक्षित निकालने के लिए यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा सुविधा प्रदान करने की मांग भी की.

पीयूष गोयल का ट्वीट:

ANI ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).