Worm in Cadbury Dairy Milk Chocolate: तेलंगाना फूड लेबोरेटरी ने डेयरी मिल्क को बताया असुरक्षित, चॉकलेट में मिले सफेद कीड़े और जाल
हैदराबाद में एक व्यक्ति द्वारा कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट बार में रेंगते हुए एक जीवित कीड़ा पाए जाने के कुछ दिनों बाद, तेलंगाना राज्य खाद्य प्रयोगशाला ने चॉकलेट में सफेद कीड़े और एक जाल की उपस्थिति की पुष्टि की.
हैदराबाद में एक व्यक्ति द्वारा कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट बार में रेंगते हुए एक जीवित कीड़ा पाए जाने के कुछ दिनों बाद, तेलंगाना राज्य खाद्य प्रयोगशाला ने चॉकलेट में सफेद कीड़े और एक जाल की उपस्थिति की पुष्टि की. राज्य की खाद्य प्रयोगशाला ने यह भी कहा कि कैडबरी चॉकलेट (रोस्टेड बादाम) "खाने के लिए असुरक्षित" था. रॉबिन ज़ैचियस, जिन्होंने चॉकलेट खरीदी थी और घटना साझा की थी. उन्ह्होने अब मामले के संबंध में एक अपडेट साझा किया है. रॉबिन ज़ैचियस ने अपने एक पोस्ट में बताया, "शायद अब समय आ गया है कि एफएमसीजी कंपनियों को असुरक्षित भोजन की आपूर्ति के लिए जवाबदेह बनाया जाए और दंडित किया जाए, जिसे हमारे बच्चे अक्सर खाते हैं!" उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि लोग चॉकलेट खाते समय सतर्क रहें, खासकर जब यह बच्चों को दी जाती है. बता दें कि रॉबिन ज़ैचियस ने लगभग दो सप्ताह पहले हैदराबाद के अमीरपेट मेट्रो रेल स्टेशन में रत्नदीप सुपरमार्केट से चॉकलेट खरीदी थी और बाद में चॉकलेट के अंदर कीड़ा होने की शिकायत की थी.
#Update The Telangana State Food laboratory has confirmed the Cadbury Chocolate (Roasted Almond) was
“UNSAFE TO CONSUME” they found WHITE WORMS & WEB!
Here’s the report of the 2 Cadbury chocolates purchased at Ratnadeep Retail.
It is perhaps high time that FMCG companies are… https://t.co/zPvNtKT3NJ pic.twitter.com/8JwBpNZdDg
— Robin Zaccheus (@RobinZaccheus) February 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

