देश

Tamil Nadu Train Fire: तमिलनाडु में ट्रेन में आग लगने से UP के 8 लोगों की मौत, मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये के मुआवजा का ऐलान

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के अंदर आग लग गई है. मदुरै में रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस के टूरिस्ट कोच में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Tamil Nadu Train Fire: तमिलनाडु में ट्रेन में आग लगने से UP के 8 लोगों की मौत, मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये के मुआवजा का ऐलान
(Photo Credit: Twitter)

Tamil Nadu Train Fire: तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के अंदर आग लग गई है. मदुरै में रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस के टूरिस्ट कोच में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस दौरान दक्षिणी रेलवे ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की. दक्षिणी रेलवे अधिकारी ने बताया कि 'पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में आज सुबह 5:15 बजे मदुरै यार्ड में निजी/व्यक्तिगत कोच में आग लगने की सूचना मिली. अग्निशमन सेवाओं ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है और अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2023 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).