देश

TN Governor RN Ravi: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने नहीं पढ़ी सरकार की ओर से दी गई स्पीच, ये है वजह

तमिलनाडु विधानसभा सत्र में राज्यपाल आरएन रवि सोमवार को स्पीच दे रहे थे. लेकिन सरकार की तरफ से दी गई स्पीच को उन्होंने नहीं पढ़ा.

TN Governor RN Ravi: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने नहीं पढ़ी सरकार की ओर से दी गई स्पीच, ये है वजह
, Governor RN Ravi

TN Governor RN Ravi: तमिलनाडु में राज्यपाल आरएन रवि और सत्तारूढ़ डीएमके के बीच तनातनी देखने को मिला है. सोमवा को राज्यपाल आरएन रवि ने  तमिलनाडु विधानसभा में अभिभाषण देने से मना कर दिया. राज्यपाल ने विधानसभा में कहा कि राष्ट्रगान को मेरे संबोधन से पहले और बाद में बजाने का मैंने आग्रह किया था, लेकिन इसे अनदेखा किया गया. गवर्नर ने कहा कि मेरे अभिभाषण में तमाम बातें ऐसी हैं, जिनसे मुझे इत्तिफाक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि मेरा उन्हें अपनी आवाज देना संवैधानिक मजाक होगा. राज्यपाल ने कहा कि इस नाते सदन के प्रति सम्मान दिखाते हुए मैं अपनी बात यहीं खत्म करता हूं. अपना संबोधन समाप्त करते समय राज्यपाल ने कहा कि कामना करता हूं कि यह सदन लोगों की भलाई के लिए एक सार्थक और स्वस्थ चर्चा हो.

Video:

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).