देश

Bibhav Kumar Detained: सीएम केजरीवाल के PA विभव कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया, स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का आरोप- VIDEO

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली है. दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल दिल्ली पुलिस विभव कुमार को हिरासत में लेने के बाद पुलिस स्टेशन लेकर जा रही है.

Bibhav Kumar Detained: सीएम केजरीवाल के PA विभव कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया, स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का आरोप- VIDEO
(Photo : X)

Bibhav Kumar Detained: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल  मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली है. दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को केजरीवाल के आवास हिरासत में ले लिया है. फिलहाल दिल्ली पुलिस विभव कुमार को हिरासत में लेने के बाद पुलिस स्टेशन लेकर जा रही है. कहा जा रहा है जहां पर पूछताछ के बाद विभव कुमार को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर सकती है.

वहीं इससे पहले  स्वाति मालीवाल और विभव कुमार के बीच हुई कथित मारपीट मामले में एक और वीडियो जारी किया गया. इस वीडियो के मुताबिक, सीएम आवास में मौजूद सिक्योरिटी अधिकारी स्वाति मालीवाल का हाथ पकड़कर उन्हें बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं. सीसीटीवी के इस वीडियो के जरिए आम आदमी पार्टी यह दिखाना चाहती है कि स्वाति मालीवाल जो कुछ भी कह रही हैं, वह झूठ है

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).