देश

Seema Haider's Son Recites Hanuman Chalisa: सीमा हैदर के बेटे पर चढ़ा बजरंगबली की भक्ति का रंग, हनुमान चालीसा का किया पाठ (Watch Video)

पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर पर न सिर्फ सनातनी रंग में ढल गई हैं, बल्कि वो अपने बच्चों को भी हिंदू संस्कार देने में जुटी हुई हैं. एक कार्यक्रम में सीमा हैदर के बेटे को हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए देखा जा सकता है.

Seema Haider's Son Recites Hanuman Chalisa: सीमा हैदर के बेटे पर चढ़ा बजरंगबली की भक्ति का रंग, हनुमान चालीसा का किया पाठ (Watch Video)
सीमा हैदर के बेटे ने पढ़ी हनुमान चालीसा (Photo Credits: X)

Seema Haider's Son Recites Hanuman Chalisa: पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर (Seema Haider) पर न सिर्फ सनातनी रंग में ढल गई हैं, बल्कि वो अपने बच्चों को भी हिंदू संस्कार देने में जुटी हुई हैं. बुधवार को महाराणा प्रताप सेना की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में सीमा हैदर ने जहां भगवान राम (Bhagwan Ram) के भजन गाकर लोगों को हैरान कर दिया तो वहीं उसके बेटे को भी बजरंगबली (Bajrangbali) की भक्ति में सराबोर होते हुए देखा गया. सीमा हैदर के बेटा (Seema Haider's Son) बिना रुके हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करता रहा, जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए. सीमा ने बताया कि उसने अपने बच्चों को हनुमान चालीसा कंठस्थ करा दिया है. इसके साथ ही सीमा ने अयोध्या के भव्य राम मंदिर को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि सिर पर भगवा टोपी पहनकर सीमा हैदर का बेटा हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा है. यह भी पढ़ें: Seema Haider In Ram Bhakti: राम भक्ति में डूबी सीमा हैदर, वकील एपी सिंह के साथ हनुमान चालीसा का किया वितरण

सीमा हैदर के बेटे ने पढ़ी हनुमान चालीसा-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).