देश

Haryana के कुरुक्षेत्र में मिला 1.3KG RDX, 15 अगस्त से पहले धमाके की थी तैयारी

स्वतंत्रता दिवस से पहले कुरुक्षेत्र को दहलाने की साजिश को हरियाणा STF ने बेनकाब कर दिया है. STF अंबाला की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास करीब डेढ़ किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है.

Haryana के कुरुक्षेत्र में मिला 1.3KG RDX, 15 अगस्त से पहले धमाके की थी तैयारी
RDX (Photo Credit : Twitter)

RDX Found In Kurukshetra: स्वतंत्रता दिवस से पहले कुरुक्षेत्र को दहलाने की साजिश को हरियाणा STF ने बेनकाब कर दिया है. STF अंबाला की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास करीब डेढ़ किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है. आरोपी के पास से टाइमर और डेटोनेटर भी मिला है.

पुलिस ने पंजाब के तरनतारण जिले के रहने वाले शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया है. इससे पहले मई महीने में हरियाणा के करनाल में ही चार संदिग्ध आतंकियों को पुलिस ने पकड़ा था. उनके पास से भारी मात्रा में गोलियां और बारूद के बक्से मिले थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).