देश

UP: लोन की किस्त न भर पाने पर गरीब किसान के घर से उठा ले गए राशन, बुजुर्ग ने पुलिस से मांगी मदद, देखें VIDEO

वीडियो में कंपनी के तीन कर्मी अपनी बाईक पर गेहूं की बोरी बांधते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. इस मामले में पीड़ित किसान ने थाना एकौना में तहरीर देकर फाइनेंस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है.

UP: लोन की किस्त न भर पाने पर गरीब किसान के घर से उठा ले गए राशन, बुजुर्ग ने पुलिस से मांगी मदद, देखें VIDEO
(Photo Credit : Twitter)

उत्तर प्रदेश: देवरिया के एक गांव में लोन की किस्त नही जमा करने पर माइक्रो फाइनेंस के कर्मचारी घर मे रखा हुआ खाने का राशन ही उठा ले गए. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कंपनी के तीन कर्मी अपनी बाईक पर गेहूं की बोरी बांधते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. इस मामले में पीड़ित किसान ने थाना एकौना में तहरीर देकर फाइनेंस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है.

किसान की बहु अर्चना ने 45 हज़ार रुपये का लगभग छह महीने पहले लोन लिया था. जिसका पांचवा क़िस्त लेने के लिए फाइनेंस कर्मी ड्यू डेट 7 जुलाई को पंहुचे, जहां अर्चना नहीं मिली. इस पर कर्मचारी उसके ससुर दुर्गा पासवान जो अपनी बहू से अलग रहते हैं उन पर ही दबाव बनने लगे कि 24 सौ रुपये की क़िस्त वह जमा करें.

दुर्गा पासवान ने जब इन्होंने पैसे नहीं होने की बात कही तो फाइनेंस कर्मी कमरा का ताला खुलवाकर राशन में दो बोरी गेहूं और सरसों लेकर चले गए. दुर्गा का आरोप है कि जब बहू उनके साथ नहीं रहती है तो वह उसका क़िस्त क्यों भरे और क्यों वह अनाज दें?

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).