Ram Mandir Beautiful Night View: रात में बाहर से ऐसा दिखता है भव्य राम मंदिर, मंत्रमुग्ध कर देगा यह खूबसूरत नजारा (Watch Video)
अयोध्या के भव्य राम मंदिर का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रात के समय भव्य राम मंदिर बाहर से कितना खूबसूरत दिखाई दे रहा है. रात के समय राम मंदिर का मनमोहक नजारा लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है.
Ram Mandir Beautiful Night View Video: अयोध्या (Ayodhya) के नवनिर्मित भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में 22 जनवरी को आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) कार्यक्रम को लेकर देश और दुनिया भर के रामभक्त काफी उत्साहित हैं. हर कोई रामलला के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां अपने अंतिम दौर में है और गर्भगृह से लेकर भूतल तक लगभग तैयार हो चुका है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद भव्य राम मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. वैसे तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर भव्य राम मंदिर की मनमोहक झलकियां दिखाई जा रही है. इसी कड़ी में अब इसका एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रात के समय भव्य राम मंदिर बाहर से कितना खूबसूरत दिखाई दे रहा है. रात के समय राम मंदिर का मनमोहक नजारा लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है. यह भी पढ़ें: PM Modi Shares New Ram Bhajan: गायिका नमिता अग्रवाल के इस ओडिया राम भजन को सुन भक्ति में लीन हुए पीएम मोदी, वीडियो किया शेयर
राम मंदिर का रात का खूबसूरत नजारा
Stunning night view of Ram Temple in Ayodhya. #AyodhyaSriRamTemple | #RamTemple | #PranPratishtha | #Ramjanmbhoomi | #SabkeRam | #स्वागत_है_श्रीराम pic.twitter.com/llCYCfqo5Z
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

