देश

Independence Day 2023: आज ही अपनी DP पर लगाए तिरंगे की फोटो, PM मोदी ने देशवासियों से की अपील

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP बदल कर राष्ट्र ध्वज 'तिरंगे' की तस्वीर लगा दी है. उन्होंने देश के सभी लोगों से भी ऐसा ही करने की अपील की है.

Independence Day 2023: आज ही अपनी DP पर लगाए तिरंगे की फोटो, PM मोदी ने देशवासियों से की अपील
(Photo Credit : Twitter)

Independence Day 2023: 15 अगस्त को देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने को तैयार है. पूरे देश में इसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है. देश के प्रधानमंत्री लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे. इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP बदल कर राष्ट्र ध्वज 'तिरंगे' की तस्वीर लगा दी है. उन्होंने देश के सभी लोगों से भी ऐसा ही करने की अपील की है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी डीपी 'हर घर तिरंगा' अभियान को मजबूती देने के लिए बदली है. प्रधानमंत्री ने आगे कहा था कि देशवासियों से अपील है कि अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं. तिरंगा हमें जोड़ता है और देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2023 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).