प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- विज्ञापन की सरकार, झूठा सारा प्रचार
एक बार फिर प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा हैं, और उन्हें विज्ञापन की सरकार कहा डाला है. उन्होंने उत्तर प्रदेश में खाली पड़ी भार्तियों के बारे में ट्वीट कर कहा कि बीजेपी ने युवाओं से 70 लाख नौकरियों का वादा किया था, मगर लाखों भर्तियां खाली पड़ी हैं. लोग रिजल्ट का इंतजार करते करते परेशान हो चुके हैं.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने एक पोस्ट के जरिए मोदी सरकार को कहा है कि ये विज्ञापन की सरकार है, झूठा प्रचार करती है, ट्विटर पर नौकरी बांटती है, योगीजी ये जो पब्लिक है सब जानती है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, यूपी के युवाओं से 70 लाख नौकरियों का वादा था मगर लाखों भर्तियां खाली पड़ी हैं. युवा भर्तियों, परिणामों व ज्वाइनिंग का इंतजार करते-करते परेशान हैं.
देखें ट्वीट;
विज्ञापन की सरकार
झूठा सारा प्रचार
ट्विटर पर बांटे नौकरी
युवा को किया दरकिनार
योगीजी, ये जो पब्लिक है, सब जानती है।
यूपी के युवाओं से 70 लाख नौकरियों का वादा था मगर लाखों भर्तियां खाली पड़ी हैं।
युवा भर्तियों, परिणामों व ज्वाइनिंग का इंतजार करते-करते परेशान हैं। #जॉब_दो pic.twitter.com/RB14JzoTgD
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 12, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

