पीटी उषा राज्यसभा के लिए मनोनीत, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई, कहा- 'हर भारतीय के लिए आप एक प्रेरणा'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा को राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि उषा जी हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा हैं.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा (PT Usha) को राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए मनोनीत होने पर बधाई (Congratulates) दी. पीएम मोदी ने पीटी उषा का ट्विटर पर फोटो शेयर लिखा, पीटी उषा जी हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा हैं. खेलों में उनकी उपलब्धियों को व्यापक रूप से जाना जाता है, लेकिन पिछले कई वर्षों में नवोदित एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका काम उतना ही सराहनीय है. उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई.”
बता दें कि देश की महान एथलीट पीटी उषा के साथ ही फिल्म कंपोजर और संगीतकार इलैयाराजा, वीरेंद्र हेगड़े और वी. विजयेंद्र प्रसाद को भी राज्यसभा भेजा जा रहा है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर इन्हें भी बधाई दी है.
पीएम मोदी का ट्वीट:
The remarkable PT Usha Ji is an inspiration for every Indian. Her accomplishments in sports are widely known but equally commendable is her work to mentor budding athletes over the last several years. Congratulations to her on being nominated to the Rajya Sabha. @PTUshaOfficial pic.twitter.com/uHkXu52Bgc
— Narendra Modi (@narendramodi) July 6, 2022
ट्वीट:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा को राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर बधाई दी। pic.twitter.com/6cf1CbGW66
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2022 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

