देश

2000 Notes To Discontinue? क्या अब बंद होंगे 2000 के नोट, जाने संसद में क्या बोले BJP MP सुशील मोदी

सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा में सोमवार को दावा किया कि 2,000 रुपये के नोटों का आपराधिक गतिविधियों व अवैध व्यापार में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है, लिहाजा सरकार को इसे बंद कर देना चाहिए.

2000 Notes To Discontinue? क्या अब बंद होंगे 2000 के नोट, जाने संसद में क्या बोले BJP MP सुशील मोदी
(Photo Credit : Twitter)

Sushil Kumar Modi on 2000 Rupee Note: बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा में सोमवार को दावा किया कि 2,000 रुपये के नोटों का आपराधिक गतिविधियों व अवैध व्यापार में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है, लिहाजा सरकार को इसे बंद कर देना चाहिए.

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, 'बाजार में गुलाबी रंग के 2,000 रुपये के नोटों का दर्शन दुर्लभ हो गया है. एटीएम से नहीं निकल रहा है और अफवाह है कि यह अब वैध नहीं रहा.' उन्होंने सरकार से इस बारे में स्थिति साफ करने की मांग की.

मोदी सरकार ने 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी. इसके तहत 500 और 1,000 रुपये के नोटों को अवैध घोषित कर चलन से बाहर कर दिया गया था. सरकार ने कुछ दिनों के बाद उनकी जगह पर 500 रुपये और 2,000 रुपये के नए नोट जारी किए थे. आपको बता दें कि पिछले तीन साल से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2,000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2022 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).