Jammu-Kashmir Budget: आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी. 5 अगस्त 2019 को राज्य से अनुच्छेद 370 और 35 ए समाप्त होने के बाद यह तीसरा बजट होगा.
Jammu-Kashmir Budget 2022: संसद के बजट सत्र (Budget Session) का दूसरा चरण आज शुरू होगा. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "वित्त मंत्री वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण प्रस्तुत करेंगी."
बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार को बढ़ती बेरोजगारी, कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर में कटौती और युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी समेत कई अन्य मुद्दों पर घेरने की कोशिश कर सकता है.
सीतारमण प्रश्नकाल के बाद केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से राज्य का तीसरा बजट पेश करेंगी. 5 अगस्त 2019 को राज्य से अनुच्छेद 370 और 35 ए समाप्त होने के बाद यह तीसरा बजट होगा. इससे पहले के दोनों बजट 17 मार्च को पेश किए गए थे. बजट में बढ़ोतरी हो सकती है.
केंद्रीय बजट में जम्मू-कश्मीर को मिले 35581 करोड़ रुपये
आपको बता दें कि वित्त मंत्री सीतारमण ने 1 फरवरी 2022 को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया था. 1 फरवरी 2022 को पेश हुए आम बजट में जम्मू कश्मीर को 35581.44 करोड़ रुपये मिले थे. इस धनराशि से जम्मू कश्मीर सरकार के अन्य खर्च भी पूरे होंगे. जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे लाइन, एम्स, मेडिकल कालेजों, समेत कई अहम प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी। (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/pxYRhnyw8N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2022 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

