Sukhwinder Singh Sukhu Oath Ceremony: सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के नए CM, आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चौथी बार विधायक बने सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे, जबकि मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री बनेंगे.
Sukhwinder Singh Sukhu Will Take Oath Today: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चौथी बार विधायक बने सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे, जबकि मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री बनेंगे. मुख्यमंत्री पद की वस्तुत: दावेदारी करने वाली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कुछ अन्य नेताओं की पुरजोर लामबंदी के बीच शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया. नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होगा, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.
इससे पहले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला के सिसिल होटल में हर विधायक से अकेले-अकेले मुलाकात की. बैठक के बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का एलान हुआ.खरगे ने भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला को विधायक दल की बैठक के बाद सीएम के नाम की घोषणा करने को कहा था. जिसके बाद दोनों के नामों का ऐलान किया गया.
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को राज्य में 59 स्थानों पर बने 68 केंद्रों पर मतगणना हुई. इसमें कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर ली. वहीं भाजपा 25 सीटों पर जीतने में कामयाब रही. 3 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते हैं.
हिमाचल की जनता के समर्थन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बहुमूल्य प्रयासों से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में गठित होने जा रही है।
कल सुबह 11 बजे रिज मैदान में कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू जी हिमाचल प्रदेश के सीएम और मुकेश अग्निहोत्री जी डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। pic.twitter.com/brI2tANmMf
— Himachal Congress (@INCHimachal) December 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2022 08:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

