Azamgarh By-Election: आजमगढ़ में सपा ने दलित चेहरे पर लगाया दांव, सुशील आनंद को बनाया उपचुनाव का प्रत्याशी
सपा ने आजमगढ़ से लोकसभा उपचुनाव में दलित चेहरे पर दांव लगाया है. अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से सुशील आनंद को उम्मीदवार बनाया है.
Azamgarh By-Election: लोकसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से डिंपल यादव के नाम पर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है. सपा ने आजमगढ़ से लोकसभा उपचुनाव में दलित चेहरे पर दांव लगाया है. अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से सुशील आनंद को उम्मीदवार बनाया है. बताया जा रहा है कि सुशील आनंद बामसेफ के संस्थापक सदस्यों में रहे बलिहारी बाबू के बेटे हैं. विधानसभा चुनाव 2022 में आजमगढ़ जिले की सभी 10 सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 2019 लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से सांसद चुने गए थे. हालांकि, उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था. इसमें उन्होंने जीत हासिल की थी. इसके बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था. अखिलेश यादव अब यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

