New Year 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू-PM नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने देशवासियों को नए साल की बधाई दी
साल 2022 को पीछे छोड़ देश-दुनिया ने साल 2023 की शुरूआत कर दी है. इस नए साल के मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, PM नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई दी.
New Year 2023: साल 2022 को पीछे छोड़ देश-दुनिया ने साल 2023 की शुरूआत कर दी है. इस नए साल के मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा "आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं! विदेशों में रहने वाले सभी साथी नागरिकों और भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं. वर्ष 2023 हमारे जीवन में नई प्रेरणा, लक्ष्य और उपलब्धियां लेकर आए. आइए हम देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें."
Happy New Year to all! Greetings and best wishes to all fellow citizens and Indians living abroad. May the Year 2023 bring new inspirations, goals and achievements in our lives. Let us resolve to rededicate ourselves to the unity, integrity and inclusive development of the nation
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 1, 2023
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों को नव वर्ष की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा "आपका 2023 शानदार हो! यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो. सभी को अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले.
Have a great 2023! May it be filled with hope, happiness and lots of success. May everyone be blessed with wonderful health.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2023
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 31 दिसंबर की रात को देशवासियों को नए साल की बधाई दी. राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपनी भारत जोड़ो यात्रा की एक वीडियो क्लिप शेयर की और लिखा, 'उम्मीद है 2023 में हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी मोहब्बत की दुकान... आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं.' (Wishing everyone a very Happy New Year!)
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2023 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

