PM मोदी 9 दिन तक रखेंगे व्रत, देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, शेयर किया मां शैलपुत्री की स्तुति का वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल भी शारदीय नवरात्रि के दौरान पूरे 9 दिनों का व्रत रखेंगे. पीएम मोदी पिछले 45 वर्षों से नवरात्र के व्रत का पालन कर रहे हैं और हर साल मां दुर्गा की विशेष पूजा करते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल भी शारदीय नवरात्रि के दौरान पूरे 9 दिनों का व्रत रखेंगे. पीएम मोदी पिछले 45 वर्षों से नवरात्र के व्रत का पालन कर रहे हैं और हर साल मां दुर्गा की विशेष पूजा करते हैं.
पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि- समस्त देशवासियों को नवरात्रि की असीम शुभकामनाएं. शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो, यही कामना है. जय माता दी!
समस्त देशवासियों को नवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो, यही कामना है। जय माता दी!
— Narendra Modi (@narendramodi) October 3, 2024
नवरात्रि के पहले दिन उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मां शैलपुत्री की स्तुति का एक वीडियो साझा किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, "नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की करबद्ध प्रार्थना! उनकी कृपा से हर किसी का कल्याण हो. देवी मां की यह स्तुति आप सबके लिए…"
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की करबद्ध प्रार्थना! उनकी कृपा से हर किसी का कल्याण हो। देवी मां की यह स्तुति आप सबके लिए… pic.twitter.com/sFCnbXSHys
— Narendra Modi (@narendramodi) October 3, 2024
पीएम मोदी के इस भावुक संदेश ने देशभर में श्रद्धालुओं के बीच आस्था और उत्साह का संचार किया है. नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है, और मोदी जी की भक्ति का यह वीडियो उनके अनुयायियों के लिए एक प्रेरणा बन गया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

